बिहार
राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से गरीबों में वितरित किए गए कम्बल
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 6:50:25 PMआरा (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद, एशिया की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी के सीएमडी और बहुभाषीय समाचार संवाद समिति हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष आरके सिन्हा के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कम्बल को भोजपुर जिले के उदवंतनगर अंचल स्थित बजरूहां गांव में सैकड़ों जरुरतमंदों के बीच गुरुवार को वितरित किया गया। भीषण ठण्ड की मार के बीच कंबल वितरण का यह पुनीत कार्य गरीबों और असहायों के लिए संजीवनी बन गया।
एक दैनिक समाचार पत्र के द्वारा प्रायोजित इस समारोह को राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का सहयोग प्राप्त था। सैकड़ों की संख्या में बजरुहां के विद्यालय प्रांगण में इकट्ठा हुए लोगों के बीच सांसद के भोजपुर जिला प्रतिनिधि डॉ सुरेन्द्र सागर ने कम्बल का वितरण किया। इस दौरान दैनिक अखबार के स्थानीय संपादक ने भी लोगों को कम्बल वितरित किया और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के जनकल्याण के ऐसे कार्यो की जमकर प्रशंसा की। कम्बल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यभान सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने ऐसे आयोजनों में राज्यसभा सांसद के सहयोग को समाज के लिए बहुत ही हितकारी बताया। कम्बल वितरण समारोह में सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।