ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
पटना मे गर्ल फैंड से वीडियो चैटिंग के दौरान इंटर के छात्र ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 8:50:21 PM
पटना मे गर्ल फैंड से वीडियो चैटिंग के दौरान इंटर के छात्र ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर।

पटना। राजधानी के बेउर जेल थाना क्षेत्र के साइचक मुहल्ले में 19 वर्षीय बंटी नाम छात्र ने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ वीडियो चैटिंग के दौरान अपने आप को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि साइचक निवासी इंटरमीडिएट के छात्र आकाश उर्फ बंटी ने खुद को गोली मार ली। बंटी ने अपने आप को तब गोली मार जब उसके गर्ल फ्रैंड से वीडियो चैटिंग के दौरान यह पता चला कि लड़की के माता-पिता दोनों की शादी से इंकार कर रहे हैं। अपने गर्ल फ्रेंड के माता-पिता द्वारा दोनों की शादी से इंकार करने के बाद खुद को गोली मार ली। बताया कि यह घटना  दोनों के बीच वीडियो चैटिंग के दौरान हुआ।

ऐसा मामला बिहार में दूसरी बार हुआ है। जब किसी ने लाइव चैटिंग या लाइव वीडियों चलाकर खुद की इहलीला समाप्त की हो। इसके पहले 2015 में फेसबुक पर पटना के एक काॅलेज के एक छात्र ने लाइव स्ट्रिमिंग कर खुद को पंखा से लटका लिया था। 2016 के सरकारी सर्वे के अनुसार भारत में 10.9 करोड़ इंटरनेट यूजर में बिहार का स्थान 9 वें नम्बर पर है। फुलवारी शरीफ के डीएसपी रमाकांत प्रशांत का कहना है कि  उनलोगों ने बंटी के सेल फोन को बरामद किया है। उनका कहना था कि वे खुद आर्श्चचकित हैं। वीडियो चैटिंग के दौरान खुद को गोली माने का वीडियों मिला है। उसकी गर्ल फ्रैंड ने भी वीडियो चैटिंग की बात स्वीकार की है। उसका कहना है कि उसके मिन्नते करने के बाद भी उसने बात नहीं मानी और अचानक उसने गन निकाला और खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल व मैगजिन बरामद कर लिया है। शब के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौप दिया गया है। पटना एसएसपी मनु महाराज ने कहा है कि प्रथम दृटया यह आत्म हत्या का मालला प्रतीत होता है। संजय राय साइचक मुहल्ले में मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा वीडियो कॉलिंग के दौरान खुद को गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके पास पिस्टल कहां से आया।

मुहल्लेवालोें का कहना है कि यह घटना देर रात की हुई लगती है। क्योंकि डेड बॉडी पर खून सुखा हुआ था। बतया कि उन्हाेंने गोली की आवाज नहीं सुनी। सुबह आठ बजे हमलोगों को पता चला। जब उसके दोस्त चंदन ने बताया कि उसकी गर्ल फ्रैंड ने उसे बताया है कि बंटी ने खुद को गोली मार ली है। तब उसके कमरे का गेट खोलवाया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS