ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पूर्व राज्यपाल डीएन सहाय नहीं रहे, कल पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2018 6:15:09 PM
पूर्व राज्यपाल डीएन सहाय नहीं रहे, कल पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना (हि.स.)। त्रिपुरा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का रविवार को देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मंगलवार को यहां बांसघाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी​ स्थित आवास पर जाकर दिनेश नंदन सहाय के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि मूलत: बिहार के रहने वाले दिनेश नंदन सहाय एक कुशल राजनेता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मठ समाज सेवी थे। राज्य के निगरानी महानिदेशक पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन शुरू किया था। वे डीएन सहाय के रूप में चर्चित थे |
बिहार के मधेपुरा में जन्मे डीएन सहाय छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल बने थे। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधायक ज्ञानू सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS