मोतिहारी
पुलिस के समक्ष दिए बयान :- देवा बाइक चला रहा था और टून्ना ने मंटू शर्मा की हत्या की
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 11:00:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। पुलिस के समक्ष देवा गुप्ता व कुणाल सिंह ने कई राज उगले हैं। कई कांडों के दोनों आरोपियों को पिछले 25 जनवरी को पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया है। पुलिस ने इन्हें तीन दिनों के रिमाण्ड पर लिया है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा के साथ नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार, छतौनी थाना प्रभारी विजय कुमार यादव व चकिया थाना प्रभारी संजय इन दोनों आरोपियों से गहन पूछ ताछ कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस को बताया है कि देवा गुप्ता बाइक चला रहा था और पताही के टून्ना सिंह (अभी मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बंद)ने श्रीकृष्ण नगर में मंटूू शर्मा को गोली मारी थी। यह हत्या 8 अगस्त 16 को की गयी थी। उस दिन मंटू शर्मा व आशुतोष की हत्या की गयी थी। यह भी बताया कि छोटू जायसवाल की हत्या जमीन के लिए की गयी थी। वहीं एके 47 सिगरेट और सुमन सौरभ के पास है। राहुल सिंह के कहने पर एके 47 दोनों को दिया गया है।