ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पटना के समीप पुनपुन में नदी पर 35 करोड़ रुपये से लक्ष्मण झूला बनेगा—नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 7:24:28 PM
पटना के समीप पुनपुन में नदी पर 35 करोड़ रुपये से लक्ष्मण झूला बनेगा—नीतीश

पटना (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 69वें गणतंत्र दिवस राजधानी पटना के समीप पुनपुन प्रखंड के जाहिदपुर महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर दलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 70 वर्षीय दीनदयाल दास के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उन्होेंने पुनपुन नदी पर 35 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण झूला बनाने की घोषणा की। 

उन्होेंने कहा कि पुनपुन से हमारा पुराना लगाव रहा है। पुराना बाढ़ संसदीय क्षेत्र में आने वाले पुनपुन लोगों ने पांच बार सांसद चुनकर लोकसभा में भेजा है। इससे देश-प्रदेश के लोगों ने उन्हें जाना। लोग सांसद नहीं बनाए होते तो आज वे इस स्थान पर नहीं आते। जीवन भर इसको कभी भूल नहीं सकते और उनकी जो भी हैसियत रहेगी, जीवन भर आपकी सेवा करते रहेंगे। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन को पटना के मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। पुनपुन का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, यहां की स्थिति को देखते हुए पुनपुन घाट को और बेहतर बनाया जा रहा है। नदी किनारे छठ घाट का निर्माण भी कराया जाएगा, इसके लिए योजना बनकर तैयार है, जिसमें लगभग 2 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे छठ एवं पितृपक्ष के कार्यक्रम में सहुलियत होगी। लक्ष्मण झूला के बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसकी जगह पर केबुल सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाएगा, जिसमें साढ़े दस मीटर का बीट होगा और इसमें 35 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत आयेगी। देखने में यह झूले की तरह ही लगेगा। आप चाहें तो इसे पुनपुन लक्ष्मण झूला नाम भी दे सकते हैं। पटना जंक्शन के पास इस तरह का एलिवेटेड पुल का निर्माण हाल ही में किया गया है, इससे लोगों को आवागमन में काफी सहुलियत होने लगी है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन नदी में कटाव यहां की एक बड़ी समस्या है। जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया है, इसमें जितना आगे निर्माण कार्य होगा, उसमें बोल्डर पिचिंग होगा, जिससे कि घाट के कटाव की समस्या दूर हो जाए। उन्होंने कहा कि नाला बनना चाहिए, ड्रेनेज का काम होना चाहिए, इन सब समस्या के समाधान के लिए भी हमने निर्देश दिया है। 
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि बाल विवाह और दहेज समाप्त करने का संकल्प ले लीजिए, मन बना लीजिए तो यह खत्म हो जाएगा। चाहे कोई रिश्तेदार हो, हमारा दोस्त हो अगर वह अपने लड़के की शादी में दहेज ले रहा है तो उसकी शादी में शामिल न हों। जिस दिन आप मन बना लीजिएगा, उसी दिन से इन कुरीतियों से छूटकारा मिलने लगेगा। हम तो यह अभियान चलाते रहे हैं, हम आपको याद कराते रहेंगे। विकास का काम करते हैं और यह निरंतर गति के साथ होता रहेगा। विकास हम चाहे जितना कर दें, अगर समाज सुधार नहीं हुआ तो उस विकास का लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। कुरीतियों से छुटकारा मिल जाए तो इसका बहुत लाभ होगा इसकी कल्पना कर सकते हैं। 
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय अंबेडकर आवासीय छात्रावास का उदघाट्न भी किया। वार्ड नंबर 7 के लिए मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना एवं पक्की गली-नाली योजना का भी उदघाट्न किया गया। छात्रावास परिसर में ही बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। शहीद रामानंद रामगोविंद पार्क में शहीदद्वय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने महुली ग्राम स्थित शहीद रामगोविंद सिंह एवं शहीद कामेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। 
 
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दलित टोला में ध्वजारोहण करने वाले बुजुर्ग दीनदयाल दास, विधायक श्याम रजक, पटना जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी, प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, मुखिया सतगुरु प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण मांझी और पूर्व विधान पार्षद श्री वाल्मीकि सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS