ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भोजपुर में प्रभारी मंत्री विनोद सिंह व सांसद आर के सिन्हा ने फहराया तिरंगा
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 7:12:28 PM
भोजपुर में प्रभारी मंत्री विनोद सिंह व सांसद आर के सिन्हा ने फहराया तिरंगा

 आरा, (हि.स.)। भोजपुर जिले में 69वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले में भोजपुर के प्रभारी मंत्री सह बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद सिंह ने मुख्य समारोह में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा को सलामी दी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। भारतीय संविधान को बनाने से लेकर लागू किये जाने तक के इतिहास को भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए स्वर्णिम क्षण बताया।

 
इधर भोजपुर के बहियारा गांव और गांव के पैतृक घर में गरीब और पिछड़े बच्चों की शिक्षा के लिए खोले गए रामानंदी यज्ञानंदी सरस्वती शिशु विद्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने झंडोतोलन किया। 
 
राज्यसभा सांसद ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देश भक्तों को नमन किया। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र भक्ति के साथ देश के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए शिक्षा ग्रहण कर अच्छा नागरिक बनने की अपील भी की। 
 
भोजपुर के जिलाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार और उप विकास आयुक्त शशांक शेखर ने भी अपने अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया। वहीं जिले के विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया । मिठाइयां बांटी गई। देशभक्ति गीत बजते रहे और पूरा जिला देशभक्ति के माहौल में डूबा रहा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS