ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे दे रही सेवा : एसपी
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 6:20:20 PM
पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे दे रही सेवा : एसपी

 बगहा, (हि.स.)। 1950 में देश के अंदर संविधान लागू किया गया था। आज देश विकासशील से विकसित की ओर जा रहा है। यह बात बगहा पुलिस अधीक्षक डा अरविंद कुमार गुप्ता गणतंत्र दिवस के अवसर पर विमल बाबू के मैदान में झंडारोहण करने के बाद परेड को सम्बोधित करते हुए कही। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है और हम सभी जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं। संविधान ने मौलिक अधिकार दिया है, बोलने की आजादी दी है, लेकिन हम सभी का देश, समाज और परिवार के प्रति कर्तव्य भी बनता है। पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटा सेवा दे रही है और इसी प्रकार देश की सीमा पर जवान करते हैं। 
 
सात निश्चय कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के पीछे रहने वाले लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम दौरान स्वतंत्रता सेनानियों सहित भीम यादव (15) का भी सम्मान किया है। भीम यादव ने हाल ही में सवारी ट्रेन को दुर्घटना होने से बचाया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS