ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कर्पूरी व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किये जाएंगे : डॉ. विजय
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2018 7:18:34 PM
कर्पूरी व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किये जाएंगे : डॉ. विजय

 मुजफ्फरपुर, (हि.स.)। कर्पूरी ठाकुर ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 'जन नायक' के रूप में प्रसिद्ध कर्पूरी ठाकुर को उनकी सादगी, ईमानदारी, गरीबों के हितैशी के रूप में सदैव याद किया जायेगा। उक्त विचार जननायक कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती के अवसर पर आदर्श बिहार छात्र संघ की विश्वविद्यालय इकाई द्वारा चंद्रलोक चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार जायसवाल ने कही। 

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने विशाल व्यक्तित्व एवं बड़े राजनेता होने का एहसास गरीबों की आवाज बनने में कभी और कहीं भी बाधक नहीं माना। यही कारण रहा कि गरीबों की आवाज को मजबूती प्रदान करने में साधन नहीं, अपने आपको साध्य मानकर आगे बढ़ते गये। 
उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी ही गरीबों, असहायों, वंचितों के नाम कर दी। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवादज्ञापन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS