ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सुभाष चन्द्र बोस महान भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे: डॉ. विजय
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 9:15:30 PM
सुभाष चन्द्र बोस महान भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे: डॉ. विजय

मुजफ्फरपुर, (हि.स.)। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक महान भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की आजादी के लिये द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बड़ी हिम्मत से युद्ध लड़ा था। यह बातें विश्वविद्यालय सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विजय कुमार जायसवाल ने कही। वह लंगट सिंह महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में आदर्श बिहार छात्र संघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 121वीं जयंती समारोह का संबोधित कर रहे थे। 

डॉ. जायसवाल नें कहा कि नेताजी भारत के एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बहुत संघर्ष किया और एक बड़ी भारतीय आबादी को स्वतंत्रता संघर्ष के लिये प्रेरित किया था। समारोह में प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. राकेश कुमार सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. रंधीर कुमार सिन्हा, विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS