ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मानव शृंखला ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया को दिया संदेश: मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 9:20:59 PM
मानव शृंखला ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया को दिया संदेश: मंत्री

- अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन को दी बधाई
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


दहेजबंदी एवं बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित मानव श्रृंखला को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि  चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर पूरे राज्य में दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ मानव शृंखला का आयोजन किया गया है। इससे पूरी दुनिया में इस कुरीति के खिलाफ राज्य सरकार के लड़ने का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि दहेज समाज का सबसे बड़ा कोढ़ है, जिसके गंभीर इलाज के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, जिस प्रकार शराबबंदी के लिए प्रयास की गई। उन्होंने जिला प्रशासन को इस कार्य के लिए बधाई दी। मंत्री ने कहा कि बाल विवाह का विरोध सामाजिक स्तर पर होना चाहिए, जिसके लिए सरकार कठोर कानून बना चुकी है और इसे तोड़नेवालों को दंड का भागी होना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले की प्रभारी सचिव वंदना किन्नी ने कहा कि दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीतियों का सबसे ज्यादा कष्ट महिलाओं को ही झेलना पड़ता है। कई महिलाएं दहेज की आग में जल जाती हैं। वहीं बाल विवाह का दुख छोटी बच्चियों को झेलना पड़ता है। यह खुशी की बात है कि समाज इसके प्रति जागरूक हो रहा है और इस दिशा में मानव श्रृंखला का आयोजन पूरे राज्य की जनता को प्रेरित करेगा कि वे दहेज एवं बाल विवाह जैसी कुरीति का विरोध करें।
जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। मौके पर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री ब्रज किशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS