ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रघुनाथ झा के निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति: सीएम
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 7:18:21 PM
रघुनाथ झा के निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति: सीएम

- पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंच सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, समाहरणालय में उनकी प्रतिमा लगाने की भरी हामी

शिवहर/ पताही। माधुरी रंजन ।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सह शिवहर के जनप्रिय नेता स्व०रघुनाथ झा से मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से बिहार में जबरदस्त राजनीतिक क्षति हुई है। यह झाजी का अथक प्रयास था कि शिवहर जिला बना था, उनके सपने को साकार किया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० रघुनाथ झा के पैतृक आवास पिपराढी के अम्बा कला में उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी।
वहीं उनकी प्रतिमा समाहरणालय में लगाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय झा के साथ जनता का जबरदस्त लगाव था। समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ  विभिन्न राजनितीक पार्टियों में रहने के बावजूद भी हमारा लगाव रहा । मुख्यमंत्री शिवहर बागमती कार्यालय परिसर में हेलीपैड से सीधे उनके घर पहुंचकर उनकी फोटो युक्त प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्र पूर्व विधायक अजीत कुमार झा से मिले। मौके पर पूर्व विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, स्थानीय सांसद रामा देवी ,सीतामढ़ी के सांसद शिवहर विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन, बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान सहित कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राम एकवाल राय क्रांति, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, जदयू वरीय नेता दिग्विजय सिंह ,नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह ,मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद, उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान, एसडीपीओ प्रीतीश कुमार वहां डटे रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS