बिहार
मोतिहारी व केसरिया सड़क दुर्घटना : बच्ची सहित दो की मौत, एक घायल, पीकअप जब्त
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 9:40:51 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में शहर के छोटा बरियारपुर व केसरिया में हुई सड़क दुर्घटना में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। वहीं शहर के छोटा बरियापुर में एक अज्ञात बाहन की ठोकर से अगरवा के किशन कुमार 20 वर्ष की मौत हो गयी वहीं अगरवा के ही सौरभ कुमार घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अगरवा निवासी धूपकली देवी का पुत्र किशन कुमार अगरवा के ही सौरभ कुमार के साथ पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें किशन की मौत हो गयी और सौरभ घायल हो गया।
दूसरी दुर्घटना केसरिया के मोहम्मदपुर गांव के पास की है। जहां पप्पू पाण्डेय की चार वर्षीय पुत्री अम्बिका कुमारी को पीकअप ने कुचल दिया। जिससे अम्बिका की मौत हो गयी। पुलिस ने पीकअप जब्त कर ली है।