ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नेपाल में फिर हालात बिगड़ी, पुलिस फायरिंग,भगदड़ में कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 6:26:18 PM
नेपाल में फिर हालात बिगड़ी, पुलिस फायरिंग,भगदड़ में कई घायल

मोतिहारी, (हि.स.)| बिहार के पूर्वी चंपारण के पड़ोसी देश नेपाल में फिर हालात बिगड़ गयी है। गुरुवार को यहां पुलिस से झड़प, तोड़फोड़, पथराव व आगजनी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन, झड़प में चार आंदोलनकारी घायल हो गए। जबकि, भगदड़ में दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। वीरगंज समेत नेपाल के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर हैं।
नेपाली मंत्री परिषद द्वारा जनकपुर को प्रदेश नंबर दो (छह जिलों वाले) की अस्थायी राजधानी घोषणा किए जाने से आक्रोश भड़का। इसको लेकर जारी आंदोलन के 14 वें दिन गुरुवार को पर्सा जिला वीरगंज में विभिन्न संगठनों ने सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। बाजार बंद हो गया। लोगों ने सरकार विरोधी नारा लगाए। सरकारी कार्यालय, लक्जरी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।
उधर, विराटनगर को अस्थाई राजधानी बनाए जाने से धनकुटा में भी तनाव है। यहां पर आंदोलनकारियों ने सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़प हुई। प्रमुख जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश उत्प्रेती ने बताया कि धनकुटा मुख्य पथ पर आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने पांच राउंड आंसू गैस और हवाई फायरिंग की। धनकुटा शहर में निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। सुनसरी से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई है। देर शाम दीपायाल नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस से झड़प में नारायण खड़का, भरत विक, करी भंडारी समेत चार आंदोलनकारी हो गए। नाराज लोगों ने वन विभाग के वाहन में आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस चौकी और जिला प्रशासन कार्यालय में तोड़फोड़ कर आगजनी की। इस दौरान मची भगदड़ में दो दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए हैं। विकट स्थिति के कारण देशी-विदेशी पर्यटक फंसे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS