बिहार
दिलीप बने मोतिहारी को-आॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, अरूण फिर चुने गए उपाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 9:11:40 PMमोतिहारी। आशा कुमारी की रिपोर्ट।
मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दिलीप यादव चुने गए हैं। चुनाव को लेकर गुरुवार को हुई मतगणना में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को आठ मतों के अंतर से हराया। तुरकौलिया थाना के सपही गांव के रहने वाले दिलीप यादव की पहचान एक मृदुभाषी व सहज व्यक्ति के रूप में है। उनकी तमन्ना चेयरमैन बनकर किसानों की सेवा करने की थी, जो आज पूरी हो गयी। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन सिंह को पराजित किया है। उनकी जीत पर समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई। इधर उपाध्यक्ष पद पर अरूण सिंह ने एक बार फिर बाजी मारी है।