बिहार
फरार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 3:27:23 PMछपरा, (हि.स.)। गुरुवार को सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है तथा भागने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हुए अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।