बिहार
सृजन घोटाले के आरोपी ले उड़े बाइपास का नक्शा
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 3:01:51 PMभागलपुर, (हि.स.)। सृजन घोटाले में फरार वारंटी पूर्व जिला लोक शिकायत पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह के फरार होने के साथ भू-अर्जन विभाग की परेशानी बढ़ गई है। कार्यालय से बाइपास के 32 मौजा का नक्शा गायब है।
माना जा रहा है कि पदाधिकारी राजीव रंजन ने बतौर भू अर्जन बाइपास का नक्शा ले लिया था पर बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी नहीं लौटाया। इसके अलावा उक्त पदाधिकारी पर अन्य गंभीर आरोप लगे हैं।
जिला प्रशासन ने सामान्य प्रशासन को विभिन्न आरोपों वाला पत्र भेजा है। सामान्य प्रशासन स्तर से उनके खिलाफ सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित होगा। नोटिस प्रकाशन के सात दिनों के भीतर उन्हें हाजिरी देनी होगी और अपने ऊपर लगे आरोप पर जवाब देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।