बिहार
मोतिहारी में जदयू नेता विशाल शाह पर फायरिंग बाल-बाल बचे, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 10:14:52 PMमोतिहारी। जदयू नेता विशाल शाह पर शुक्रवार की देर शाम फायरिंग की गयी। लेकिन वे बाल-बाल बच गये। नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस गोलीकांड के आरोप में जॉनपुल निवासी संजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह रेड कर रही है। जदयू नेता श्री शाह ने पुलिस को बताया है कि उनके कोल्हुअरवा स्थित निवास पर चाहरदीवारी घेरवाने का काम करवा रहे थे। इधर उनके बाउण्ड्री के सामने कुछ असामाजिक तत्व जुआ का अड्डा बनाए हुए थें। उन्होंने उन लोगों को वहां जुआ खेलने से मना किया था। उसी के प्रतिशोध में इन लोगों ने गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। पुलिस गोलीकांड के आरोपी संजय मिश्रा से पूछताछ कर रही है।