ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर: भीषण अगलगी की घटना में तीन लोगों की झुलसकर मौत, लाखो की संपति हुई खाक, चार-चार लाख मिली मुआवजा राशि
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2021 10:49:28 PM
समस्तीपुर: भीषण अगलगी की घटना में तीन लोगों की झुलसकर मौत, लाखो की संपति हुई खाक, चार-चार लाख मिली मुआवजा राशि

समस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर ब्लॉक में हुई भीषण अग्निकांड में तीन लोगों की मौत आग में झुलस कर हो गयी। जबकि उक्त घटना में लाखो की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। उक्त घटना कल्याणपुर थाना के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव की है। जहां शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना हुई थी। जिसमे लगभग दो दर्जन घर जल गया। 





घटना के समय घर मे सोयी हुई बच्ची को बीच के दौरान तीन लोगों की मौत आग से झुलस कर हो गयी। मृतक में सोनेलाल राय की 65 वर्षीय पत्नी कि सुन देवी,   अमलेश राय की 28 वर्षीय पत्नी संगीता देवी एवं 8 वर्षीया पुत्री गंगा कुमारी शामिल है। बताया जाता है कि  शुक्रवार की देर रात सोनेलाल राय के घर से आग निकली, जो देखते ही देखते विकराल रूप पकड़ लिया। घटना में करीब  डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया जिसमें घर में सोए पोती एवं पुत्रवधू को बचाने गई दादी की भी मौत आग से झुलसने के कारण हो गई। 




ग्रामीणों ने निजी पंपसेट के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथी शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने भी शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही आपदा विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को चार चार लाख मुआवजा की राशि का चेक दिया। इधर, उक्त घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS