ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
समस्तीपुर : छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, सर्विस रिवाल्वर भी छीना
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2020 9:37:47 PM
समस्तीपुर : छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, सर्विस रिवाल्वर भी छीना

समस्तीपुर। उमेश काश्यप।  समस्तीपुर शहर के खाटूश्याम मंदिर के पास कुछ लोंगो ने हमला कर दिया। पुलिस को जख्मी कर दिया। साथ ही एक पुलिस कर्मी का सर्विस रिवॉल्वर भी छीन लिया गया। साथ ही पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी को भी जबरन जुड़ा लिया गया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारी सर्विस रिवॉल्वर बरामद कर जांच में जुट गई है। वही जख्मी जख्मी पुलिस सेक्टर मोबाइल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

 

 

घटना बुधवार दोपहर बाद की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर बाईपास स्थित एक आवासीय मकान में नगर पुलिस थाना के चार सेक्टर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद ज्यों ही आरोपी को बाइक पर बैठा कर पुलिस चली की स्थानीय महिला पुरुष ने घेर लिया। फिर सेक्टर मोबाइल पर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान सेक्टर मोबाइल अनिल के हाथ से रिवाल्वर भी छीन लिया गया। वही पुलिस गिरफ्त में आये आरोपित को भी छुड़ाकर भाग निकले। जख्मी सेक्टर मोबाइल अनिल कुमार और कौशल कुमार को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

 

नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गयी है। रिवाल्वर भी बरामद हो गयी है। फरार लोंगो की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS