बिहार
समस्तीपुर में फिर मिला सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में 65 हुई पॉजिटिव की संख्या
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2020 6:32:34 PMफोटो देशवानी: समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते अपर समाहर्ता।
समस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
जिसके कारण लॉकडाउन के नियम व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ायी जाती है। वहीं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर सहार्ता सह कोरोना कंफर्म कोषांग के वरीय अधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि गुरुवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव का सात नया केस मिला है। अब समस्तीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 65 हो गयी है।
अपर समहार्ता ने बताया कि समस्तीपुर ब्लॉक में तीन कोरोना पॉजिटिव केस नया मिला है। इसके अलावे वारिसनगर, कल्याणपुर, उजियारपुर एवं पटोरी ब्लॉक में एक-एक नया पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 31 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या मात्र 34 हैं। जिसका इलाज कोविड19 आइसोलेशन केंद्र मंे किया जा रहा है।