बिहार
समस्तीपुर में क्वारंटीन सेंटर पर लौंडा नाच का वीडियो वायरल, प्रशासन ने कहा होगी जांच
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2020 7:15:42 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। पूरा विश्व कोरोना कोविड19 की जंग लड़ रहा है। इस कड़ी में अन्य परदेशों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का जत्था घर वापसी हो रहे हैं। जिसे प्रखंड मुख्यालय व पंचायतों में बनाये गये क्वारंटीन सेंटरों पर 14 दिनों के लिये रखा जाता है। इस दौरान उनके मनोरंजन के लिये टीवी, खेलकूद आदि की व्यवस्था की गयी है। इसी बीच क्वारंटीन सेंटरों पर रहने वाले प्रवासियों के लिये लौंडा नाच की भी व्यवस्था कर दी गयी।
क्वारंटीन सेंटर पर लौंडा के अश्लील डांस की वीडियो वायरल हुई तो प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच का आदेश दिया। साथ ही कारवाई करने की बात कही।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के देशरी करर्ख पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जहां विभिन्न परदेशों से आने वाले प्रवासी रहते हैं। लेकिन यहां नियमों को ताखर पर रखकर सोमवार की रात नाच कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। बताया जाता है कि कुछ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी अश्लील गाना बजता रहा।
क्वारंटीन सेंटर पर आयोजित इस नाच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टी देशवानी नहीं करता। लेकिन वायरल वीडियो में मध्य विद्यालय करर्ख स्पष्ट नजर आता है। इस मामले पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि कोरेंटिन सेंटर में प्रवासियों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की व्यवस्था कराई गई है। लेकिन मीडिया के माध्यम से इस तरह की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी कानूनी तौर पर इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।