बिहार
बिहार मीडिया के पुरोधा के. पी. सिंह का निधन
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2021 10:56:23 AMपटना। अजय सिंह। मीडिया जगत की प्रसिद्ध हस्ती, प्रदीप, सर्चलाइट हिंदुस्तान के पूर्व व्यवस्थापक के. पी. सिंह का सोमवार सुबह उनके पटना आवास पर निधन हो गया. वो लगभग 80 वर्ष के थे. कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने प्रभात खबर, दैनिक भास्कर और राष्ट्रीय सहारा पत्रों को भी अपनी सेवाएं दी थी. बिहार, झारखंड का मीडिया जगत उनके निधन से मर्माहत है. गुलबी घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया.
उनके बड़े पुत्र रवि सिंह ने मुखाग्नि दिया. शहर के मीडिया, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे. सभी ने मीडिया में उनकी लंबी और अच्छी सेवा को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित किये.