बिहार
रक्सौल: विभिन्न कांडों में आरोपित दस लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2022 9:36:33 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न कांडों में आरोपित दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि चैनपुर गांव में छापेमारी कर जीतेंद्र चौबे, गांधीनगर से लड्डू मियां, हरनाही से राजेश मलिक, अवधेश मलिक, गम्हरिया से नकछेद बैठा, संजय पांडेय सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।