बिहार
रक्सौल: स्वर्ण व्यवसाई हत्याकांड मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2021 10:26:17 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड के शामिल दो नामजद अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर बुधवार को मोतिहारी भेज दिया। जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शशीभुषण ठाकुर ने किया।उधर स्वर्ण ब्यवसायी कपिलदेव सर्राफ और पौत्र चंदन का शव घर पहूंचते ही परिजनों में जहा कोहराम मच गया वही। आसपास के सैकड़ो लोगो का हुजम मृतक का दर्शन करने के लिए उनके दरवाजे पर उमड़ पड़े।परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। एकही घर से एक साथ दो अर्थी निकलने का गम परिजन बर्दाश्त नही कर पारहे थे रो रो कर बेहोश हो जारहे थे।
एसा बिहंगम दृश्य था मानो करुणा की सागर ही रो पड़ी। सभी ग्रामीण गमगीन थे।छोटे बड़े सभी फफक कर रो रहे थे।और बोल रहे थे आखिर ईश्वर ने ऐसा क्यों किया। इसी बीच रक्सौल के भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ कपिलदेव सर्राफ के घर पहूंच कर मृतक द्वय के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे प्रणाम कर अंतिम श्रधांजलि दिया। साथ ही रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आपके हर दूख मे हम साथ है।हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।मै आपलोगो को हर तरह से मदद करूंगा।बिधायक के साथ सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर भगत,भाजपा ने ता जितेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।