बिहार
रक्सौल में पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा- हिंदुस्तान के दूसरे अंबेडकर थे रामविलास पासवान
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2021 10:22:07 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्व. रामबिलास पासवान की पहली पूण्य तिथि लक्ष्मीपुर में मनाई गई। इस अवसर पर उनको नमन किया गया। उनके कार्यों का वर्णन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा म शोषित, दलित व पिछड़ो के हिमायती थे रामबिलास पासवान। वे हिंदुस्तान के दूसरे अम्बेडकर थे। वे अपने जीवन काल में ऐसा कार्य करके इतिहास रच लिया।
स्वर्गीय राम विलास पासवान ऐसे इंसान थे कि उन्होंने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी कोई दाग नहीं लगा। रेल में थे उसी तरह इतिहास रच दिए। आज उनके कमी को करोड़ों लोग एहसास कर रहे हैं। इस अवसर पर शीला देवी, रेखा देवी, शंभू पासवान, विनोद कुमार, प्रदुमन चौहान, चुनदेव महतो, जिला महासचिव युवा राष्ट्रीय जनता दल मोहम्मद कमरुद्दीन, धर्मेंद्र पटेल, मोहम्मद सॉरी, मोहम्मद आरिफ आदि उपस्थित थे।