ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सीएए नागरिकता देने नहीं बल्कि लेने के लिए है: कन्हैया कुमार
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2020 9:35:56 PM
सीएए नागरिकता देने नहीं बल्कि लेने के लिए है: कन्हैया कुमार

मोतिहारी/केसरिया अमृतेश कुमार ठाकुर। सीएए नागरिकता देने नहीं बल्कि लेने के लिए है। भला धर्म के आधार पर भी नागरिकता दिया जाता है!ये कहीं से उचित नहीं है। उक्त बातें जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व बेगूसराय से लोस का चुनाव लड़ चुके भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कही। वे बुधवार को केसरिया में आयोजित पूर्व सांसद स्व पीताम्बर सिंह की 97 वी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पीताम्बर बाबु गरीबों व असहायों के साथ साथ हर तबके के लोगों की आवाज थे।

 
 
उन्होंने सभी समुदाय के लिए काम किया।कहा कि देश विकट परिस्थिति से जूझ रहा है। लोगों को धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर मुख्य मुद्दा से भटकाया जा रहा है।देश की सम्पतियों को बेचा जा रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार पर गरजते हुए कहा कि तरह तरह के कानून बना कर गरीबों को सताया जा रहा है।वहीं किसानों के बारे में बोलते हुए कहा कि आज किसानों की स्थिति सही नहीं है। किसान आत्महत्या पर मजबूर हैं। चंपारण का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भी किसान आत्महत्या कर चुके हैं।कहा कि जब सरकारी विद्यालय, रेलवे,हॉस्पिटल आदि प्राइवेट हो सकता है तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं! कार्यक्रम का संचालन अश्विनि प्रसाद व अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने किया।
 
 
मौके पर रामवचन तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद,रामबाबु कुंवर,शंभुशरण सिंह,शालिनी मिश्रा,सीताराम यादव,हरिशंकर पासवान,सुबोध कुमार सिंह,म निज़ाम,गया प्रसाद,नारायण राम,सुबोध कुमार पाठक आदि मौजूद थे।इधर, जिला से आये पुलिस बल स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में सुरक्षा की कमान संभाले थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS