ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
विधायक एवं अधिकारियों ने किया गया छठ घाटों का निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2023 11:12:33 PM
विधायक एवं अधिकारियों ने किया गया छठ घाटों का निरीक्षण

रक्सौल अनिल कुमार। लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरो पर है। जिसका जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ उपसभापति प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा, एसडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, ईओ अनुभूति श्रीवास्तव, बीडीओ जय प्रकाश, सीओ विजय कुमार एवं इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा शहर के नागा बाबा मठ छठ घाट, कोईरिया टोला स्थित त्रिलोकी नगर छठ घाट, आश्रम रोड स्थित छठिया घाट, कौड़िहार स्थित छठ घाट व थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया गया। 

 
 
 
 
 
 
निरीक्षण के दौरान विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई का विस्तृत जायजा लिया गया और साफ-सफाई को बेहतर करने का निर्देश दिया गया। 
 
 
 
 
 
 
वहीं आँकलन करते हुए घाटों पर गंदगी न फैलाने की हिदायत दी गई। साथ ही सफाई कर्मियों को अच्छी तरह से साफ करने का निर्देश दिया गया। विधायक एवं अधिकारियों ने घाट समिति के लोगों से भी वार्ता किया। मौके पर नगर परिषद के प्रधान लिपिक सागर गुप्ता, सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा, ई. जितेंद्र कुमार, कन्हैया सर्राफ, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, कमलेश कुमार, कुंदन कुमार, प्रभु यादव, विजय साह, राजेश वर्मा एवं संजय सर आदि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS