ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
रक्सौल: पखनहिया गांव में आग लगने से करीब 40 लोग झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2023 10:40:21 PM
रक्सौल: पखनहिया गांव में आग लगने से करीब 40 लोग झुलसे

रक्सौल अनिल कुमार। पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया गांव में आग लगने से करीब 40 लोगों के झुलस गए है। गैस सिलेंडर से आग लगने की बात कही जा रही है। घायलों को परिजनों द्वारा बेतिया सदर अस्पताल व रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में ले जाया गया है। रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में 6 लोगों को भर्ती कराया गया है। 

 
 
 
 
जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रक्सौल डंकन में पखनहिया निवासी मिथिलेश कुमार, रंजन कुमार, कन्हैया कुमार, विशाल, मुकेश व विनोद भर्ती है। 
घायलों के परिजनों ने बताया कि अच्छे लाल के घर मे शाम से ही रखे एक गैस सिलेंडर लीकेज कर रहा था। जिससे घर मे गैस चारो तरफ फैल गया था। 
 
 
 
 
वही घर के लोगो द्वारा अपने से चाभी लगाकर लीकेज को रोका गया। घर मे खिड़की नही होने के कारण गैस बाहर नही निकल सका। कुछ घण्टो के बाद जांच के क्रम में माचिस जलाया गया जिससे आग लग गई व वहाँ मौजूद व आस पास के लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग ऐसी लगी कि किसी को संभालने का मौका तक नही मिला। जो ज्यादा गंभीर रूप से घायल थे उन्हें बेतिया सदर अस्पताल लेकर भागा गया वही 6 लोगों को डंकन हॉस्पिटल में भर्त्ती कराया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS