बिहार
बीजेपी की सांगठनिक जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित बैठक
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2023 10:32:39 PM
रक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय आर्य समाज संस्था के प्रांगण में बीजेपी की सांगठनिक जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 75 करोड़ घरों में केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 50 करोड़ लोगो के पास आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे है, जो 5 लाख तक का मुफ्त में ईलाज करा रहे है। देश मे 14 करोड़ लोगों के बीच शौचालय बनवाने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया।
18 करोड़ लोगों को बिना बैंक गारंटी के मुद्रा योजना के तहत लोन दिया गया है। 7 करोड़ लोगों को नये आवास योजना दी गई है। वही गांव-गांव में गरीबों को गैस सिलेंडर बांटा गया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, कार्यकारणी समिति के प्रदेश सदस्य अखिलेश गुप्ता, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजयुमो महामंत्री ई. जीतेन्द्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवीर रंजन, कमलेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।