ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा-श्रम कानून को शत प्रतिशत लागू कराना हमारा लक्ष्य
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2023 11:06:49 PM
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा-श्रम कानून को शत प्रतिशत लागू कराना हमारा लक्ष्य

मोतिहारी अमित कुमार गुड्डू। आज श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं  श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश  के नेतृत्व  में रक्सौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।

 
 
 
 
 
 जाँच के क्रम में रक्सौल प्रखंड के कुल -05 प्रतिष्ठानों क्रमश: यह Yamaha शोरूम, रक्सौल, ओम साईं ऑटो सर्विस सेंटर, रक्सौल से 2-2 बाल श्रमिक एवं बाइक प्वाइंट, रक्सौल, जाकिर मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर,रक्सौल एवं जनरल इलेक्ट्रिक,रक्सौल से 1-1 बाल श्रमिक अर्थात कुल-07 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
 
 
 
 
 
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा  बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
 इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी। 
 
 
 
 
 
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में  श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल प्रत्यूष, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी विकास कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोतिहारी सदर ज्योति सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अरेराज सोनिया वर्मा,  श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, संग्रामपुर कीर्तिवर्धन सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, फेनहारा विकास कुमार मिश्रा ,  प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा, आशीष परियोजना डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल से दिलीप कुमार चौरसिया  तथा रक्सौल  थाना के 04 पुलिस  कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम  शामिल थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS