बिहार
रक्सौल: प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बने कन्हैया सर्राफ
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2023 11:05:20 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कन्हैया सर्राफ पिता स्वर्गीय काशीनाथ प्रसाद पता नागा रोड़ वार्ड संख्या 11 थाना रक्सौल जिला पूर्वी चंपारण निवासी को रक्सौल प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान एसडीओ रविकांत सिन्हा से मिलकर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौके पर मौजूद जिला कार्यालय मंत्री रवि गुप्ता,नगर महामंत्री कमलेश कुमार उपस्थित थे। वही इनके मनोनयन से पार्टी को मजपूती मिलेगी तथा क्षेत्र का विकास होगा। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, प्रवीर रंजन, ज्योति राज गुप्ता, रोहित कुमार आदि लोगों ने बधाई दी।