बिहार
महामारी एक्ट का उल्लंघन कर रही रक्सौल में संचालित सिटी मार्ट शॉपिंग मॉल
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2020 11:13:05 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल शहर नेपाल से सटा हुआ शहर है। जिस कारण नेपाल के सीमावर्ती जगहों के लिये यह शहर मुख्य बाजार है। जहां पड़ोसी देश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते है। कोरोना को लेकर राज्य में जारी महामारी एक्ट लगाया गया है। जिसके तहत सभी स्कूल, कॉलेज, जीम, सिनेमाघर व शॉपिंग मॉल को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं राज्य में कहीं भी 50 लोग एक साथ नहीं जमा हो सकते है। इन सब के बाद भी रक्सौल में शॉपिंग मॉल के द्वारा इस एक्ट का उल्लघंन किया जा रहा है। रक्सौल में संचालित शॉपिंग मॉलो में से एक शॉपिंग मॉल सीटी मार्ट के द्वारा किसी तरह का सर्तकर्ता भी नहीं बरता जा रहा है।
जबकि कुछ दूसरे शॉपिंग मॉल एम बाजार, कलकता बाजार अपने ग्राहको को कम से कम गेट पर सेनेटाइजर दे रहे है। इसकी पड़ताल किया गया तो पाया गया कि मेन रोड में सीटी मेगा मॉर्ट दूकान में गेट पर ग्राहको को सेनेटाइजर नहीं दिया जा रहा था। जब मॉर्ट के स्थानीय प्रबंधक से ग्राहकों को सेनेटाइजर नहीं देने का सवाल किया गया तो उनका कहना था कि सेनेटाइजर खत्म हो गया है,कम्पनी को खबर दे दिया गया है। दूसरी तरफ इसी के पास स्थित एम बाजार व कलकता बाजार भी खुलेे थे,व यहां पर आने वाले ग्राहको को सेनेटाइजर दिया जा रहा था।
वहीं शहर में इन सब के अलावे कुछ बड़ी दूकाने है, जहां पर एहितात के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। सभी लोग बड़े आराम से कानून का उल्लघंन कर रहे है। रक्सौल नेपाल की सीमा पर बसा शहर होने के कारण यहां पर संवेदनशीलता काफी आवश्यक है। क्योकिं इन सभी मॉल में बड़ी संख्या में नेपाल से लोग आते है। इस मामले को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद से पूछा गया तो उन्होने बताया कि उन्हे अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि शॉपिंग मॉल को बंद करना है।