ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बगहा में शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित नारी जागृति शहर स्तरीय संगठन का हुआ आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2021 9:14:06 PM
बगहा में शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित नारी जागृति शहर स्तरीय संगठन का हुआ आयोजन

बगहा। भास्कर दिवाकर। नगर परिषद बगहा के कार्यालय प्रकोष्ठ में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित नारी जागृति शहर स्तरीय संगठन के बैठक का आयोजन किया गया। 





बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित 329 स्वयं सहायता समूह,14 क्षेत्र स्तरीय संगठन के संचालन , नगर परिषद द्वारा प्राप्त आरएफ ,बैंक द्वारा प्राप्त ऋण और उनके द्वारा किए  जाने वाले सभी कार्य  पर विस्तृत चर्चा किया गया और कार्य को सही रूप से संचालन करने का दिशनिर्देश भी दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार द्वारा समूह को व्यवसाय करने पर तथा समूह द्वारा निर्मित सामग्री को नगर परिषद में स्टॉल लगा कर बढ़ावा देने की बात कही गई। 
कार्यपालक पदाधिकारी  डॉ अमित कुमार द्वारा समूह सदस्य को सीएससी से जोड़ने की सरकार की नई पहल पर चर्चा कर समझाया गया। इसके अलावा सीआरपी के कार्य की भी समीक्षा की गई। 




बता दें कि नगर परिषद, बगहा में अभी तक कुल 329 स्वयं सहायता समूह का गठन कर 250 समूहों को व्यवसाय  करने के लिए नगर परिषद से 10000 रू प्रति समूह  चक्र चालित राशिऔर 14 क्षेत्र स्तरीय संगठन में से 9 क्षेत्र स्तरीय संगठन का निबंधन कर  8क्षेत्र स्तरीय संगठन को 50000 रू प्रति क्षेत्र स्तरीय संगठन  की दर से चक्र चालित राशि भी दिया गया है।इसके अलावा 25 समूहों को व्यवसाय करने के लिए बैंक द्वारा  लोन भी दिलवाया गया है।आज के बैठक में दोनों नगर मिशन प्रबंधक शिप्रा कुंडू, सचिन सिंह, सीओ प्रियंका दीवेदी, सीआरपी गुड़िया देवी,सुमन देवी, बेबी देवी, सुधा देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकी कुमारी, शोभा कुमारी, नीतू देवी और किरण देवी भी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS