ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चौतरवा-धनहा मुख्य मार्ग गङ्ढे में तब्दील व जर्जर होने पर मंत्री ने लिया संज्ञान जांच का दिया आदेश
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2021 9:10:28 PM
चौतरवा-धनहा मुख्य मार्ग गङ्ढे में तब्दील व जर्जर होने पर मंत्री ने लिया संज्ञान जांच का दिया आदेश

बगहा। भास्कर दिवाकर। जिला प्रभारी सह सूबे की पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश सिंचाई विभाग समेत आरसीङी के पदाधिकारियों को दिया। वे मंगलवार को बाढ से प्रभावित रतवल चौक स्थित चंवर एवं बाढ से क्षति हुई फसलों का निरीक्षण कर रहे थे। तथा बाढ से क्षति हुई फसलों के बारे मे भी जिलाधिकारी प चम्पारण बेतिया कुंदन कुमार से भी मंत्री ने अवगत कराई। 





उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ किसानों को फसल क्षति का लाभ दिलाई जायेगी। मंत्री का काफिला चौतरवा - धनहा मुख्य मार्ग के नैनाहा ढाला के समीप तक गई। मंत्री श्री नवीन गाङी से उतरकर स्वयं मुख्य मार्ग गङ्ढे में तब्दील व जर्जर सङक की हालत देखा। मुख्य मार्ग जगह जगह ध्वस्त हो गया था। तथा कईयों जगहों पर सुरंग। मंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि जब बाढ की पानी मुख्य मार्ग पर आया ही नहीं तो किस परिस्थितियों में सङक ध्वस्त हो गया है। उन्होंने सिंचाई विभाग व आरसीङी के पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय जांच की आदेश दिया। उन्होने कहा कि किसी भी सुरत में कार्य मे लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 




जांच में सत्य पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। बगहा विधायक राम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से मंत्री का अवगत कराते हुए रायबारी महुअवा पंचायत से सिसवा बसंतपुर पंचायत तक मसान नदी से बचाव को लेकर सुरक्षात्मक गाईङ बांध निर्माण कराने की मांग की। तथा बगहा नगर परिषद क्षेत्र बांध से वंचित जगहों को चम्पारण तटबंध से जोड़ने की मांग विधायक ने मंत्री नितिन नवीन से की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS