बिहार
असम पुलिस ने मोतिहारी के कोटवा व पीपराकोठी में रेड कर ऑकेस्ट्रा संचालकों को पकड़ा, कई लड़कियां हुई मुक्त
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2019 11:00:00 PMमोतिहारी। असम से अपहृत लड़कियोंं की तलाश में असम की सीआईडी पुलिस मोतिहारी आयी थी। असम पुलिस के आग्रह पर जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर महिला पुलिस बल के साथ कोटवा, पीपराकोठी, केसरिया व कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारी की हैं। पुलिस ने विभिन्न ऑकेस्ट्रा संचालकों के यहां रेडकर कई लकड़ियों को मुक्त कराया है। वहीं पुलिस ने इस आरोप में महिला सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें कोटवा व पीपराकोठी थाना क्षेत्र के संचालकों के यहां से करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसमें पीपराकोठी से संचालक दिलीप कुमार यादव के साथ दो लड़कियां रूपाली व एक अन्य लड़की भी पकड़ी गयी हैं। जिसे असम पुलिस को सौंप दिया गया हैं।
बताादे की पुलिस प्रशासन के अनदेखी के कारण क्षेत्र में आर्केष्टा ग्रुपो की भरमार हो गयी है। जिसके आड़ में अपराधियों से सांठ-गांठ कर देहव्यसपार व शराब कारोबार समेत कई अन्य अवैध धंधे चलाऐ जाते है। एक तरह से माना जाय तो ऑकेस्ट्रा कई अपराधिक घटनाओं की जड़ है। इसमें असम, कोलकत्ता व बंगाल की अधिक बलाऐं मर्जी व बेमर्जी से काम करती है। जिसमे कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल है। जिन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल उसे बहला फुसला कर या अपहरण कर ले आते हैं। फिर उन्हें संचालकों के हांथों गिरवी रख देते है। या फिर उन्हें मुंहमांगी कीमत पर बेच देते है। जिन्हें संचालक कड़ी निगरानी में कैद कर रखा करते है। उनका दोहन शोषण किया करते है।