ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने 613.75 करोड़ की सहायता राशि को दी मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2019 11:39:15 AM
बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने 613.75 करोड़ की सहायता राशि को दी मंजूरी

पटना। केंद्र सरकार ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 613.75 करोड़ की सहायता राशि को स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से बिहार के लिए 400 करोड़ की सहायता राशि को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार के अनुरोध पर मंजूर किए गए कोष के तहत राज्य को 213.75 करोड़ रुपए और मिलेंगे। इस प्रकार कुल 613.75 करोड़ रुपए मिलेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने बिहार के राज्य आपदा कोष (एसडीआरएफ) के लिए अपने हिस्से की दूसरी किस्त को अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है। बिहार में बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और हजारों की तादाद में लोग बेघर या विस्थापित हो गए। बिहार सरकार ने एसडीआरएफ खाते में धन की कमी से अवगत करवाया था जिसके परिणामस्वरूप प्रभावित लोगों को राहत सहायता प्रदान करने में विलंब हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मॉनसून के दौरान हुई भीषण बारिश और बाढ़ से बिहार में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। बाढ़ के चलते 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई जबकि 227 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS