ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लोकसभा चुनाव 2019: प्रदेश के आठ सीटों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 11:01:31 AM
लोकसभा चुनाव 2019: प्रदेश के आठ सीटों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना। राजधानी पटना समेत प्रदेश के आठ सीटों पर कल यानि रविवार को चुनाव होना है। सातवें और अंतिम चरण में होने वाला यह चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। आठ संसदीय सीटों के तहत 10 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण के लिए 12 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। 

 
अंतिम चरण एनडीए के साथ ही महागठबंधन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा के जहां चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है तो नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की परीक्षा है। कांग्रेस के लिए भी यह चरण बेहद खास है। सासाराम से मीरा कुमार तो पटना साहिब से अभिनेता व मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में डटे हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाह काराकाट सीट से लड़ रहे हैं। मीसा भारती के चलते राजद के लिए भी यह चरण खास है। 
 
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सातवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। अंतिम चरण में पाटलिपुत्र, पटना साहिब, आरा, काराकाट, सासाराम, बक्सर, जहानाबाद और नालंदा में 19 मई को मतदान होना है। डेहरी विधासभा क्षेत्र के उपचुनाव का मतदान भी इसी दिन होगा। 
 
सिंह ने बताया कि सातवें चरण के लिए 81 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 20 हजार गाड़ियां चुनाव संपन्न कराने को प्रयोग में लाई जाएंगी। कहा कि 273 मतनदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई स्तरीय सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि 4462 अति संवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 20125 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कुल 2073 मइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। नदी के तटवर्ती इलाकों में घुड़सवार और नाव के जरिए भी गश्ती की जाएगी। मतदान के दौरान पुिलस, अर्द्ध सैनिक बल और जिला पुलिस की अतिरिक्त 12 कंपनी तैनात की जाएंगी। एहतियातन 20 मई तक पटना एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का एक हैलीकॉप्टर और एयर एंबुलैंस की भी तैनाती रहेगी।

20 महिला प्रत्याशी भी मैदान में
अंतिम चरण में होने वाली आठ सीटों के चुनाव के लिए कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 137 पुरुष प्रत्याशी हैं। जबकि 20 महिला उम्मीदवार भी इस चरण में विभिन्न सीटों से भाग्य आजमा रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS