ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 6:13:28 PM
जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, पांच घायल

आरा। भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर आज दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। 

 
बिहिया थाना इलाके के उमरावगंज गांव में आज हुई गोलीबारी की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। सोनू यादव, पिंटू यादव, सुमन यादव, धर्मेंद्र यादव और राजकुमार यादव को गोली लगी है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। सभी घायलों काे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का कारण दोनों पक्षों में कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS