ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लोकसभा चुनाव: आरा में मतदान की तैयारियां पूरी, कई मतदान केन्द्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 5:02:16 PM
लोकसभा चुनाव: आरा में मतदान की तैयारियां पूरी, कई मतदान केन्द्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग

आरा। आरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए भोजपुर को 21 कंपनी अ‌र्द्धसैनिक बल मिला है। भोजपुर जिले के 680 मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। यह जानकारी भोजपुर के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी संजीव कुमार ने दी है। उनके अनुसार शेष मतदान केन्द्रों पर जिला बल व अन्य फोर्स की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 19 मई को सुबह 7 बजे से संध्या 6 बजे तक मतदान होगा। 

 
लोकसभा के चुनाव के लिए 2162 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि जिले में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आचार संहिता उल्लंघन करने के 140 मामले दर्ज किए गए हैं। 140 में से 120 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब तक 1350 लाइसेंस शस्त्र विभिन्न थानों में जमा कराए गए हैं। 
 
लोकसभा  चुनाव में बनाए गए कुल 9 आदर्श मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कर्मी व महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी। इन केन्द्रों का चयन शहरी क्षेत्रों में किया गया है। आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विधानसभावार चयनित आदर्श मतदान केंद्रों में संदेश विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 136, 137 प्रखंड कार्यालय कोइलवर पूर्वी भाग एवं पश्चिमी भाग, आरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 238, 239, प्रखंड कार्यालय आरा पश्चिमी भाग एवं पूर्वी भाग तरारी विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 3, 4 पुष्पा उच्च विद्यालय पीरो उत्तरी भाग एवं दक्षिणी भाग,  जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 127, 128, प्रखंड कार्यालय जगदीशपुर पूर्वी भाग एवं पश्चिमी भाग, शाहपुर विधान सभा में मतदान केंद्र संख्या 153 नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर शामिल है।
 
आरा संसदीय क्षेत्र के 19 मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन ने मतदान के दिन लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। लाइव वेबकास्टिंग को लेकर सबसे अधिक मतदान केंद्रों की संख्या बड़हरा में है जबकि सबसे कम अगियांव में लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
 
भोजपुर के कुल सात विधानसभा क्षेत्रों में से कुल सात में लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। संदेश के चार मतदान केंद्र 171,172,173,174, बड़हरा के 97,161,167,168,169 और 170,आरा के मतदान केंद्र संख्या 150,279, अगियांव के 107, तरारी के 03,04,14 और शाहपुर के 281,282 एवं 283 पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS