भोजपुर
चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 2:27:46 PMभोजपुर। बिहार के भोजपुर में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की है। परिवार की तरफ से अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। साथ ही आरोपी की भी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर की है. जानकारी के मुताबिक चार वर्षीय मासूम बच्ची शाम ढ़लने के बाद अपने पिता के कहने पर दुकान गयी थी। इसी दौरान खेत के किनारे एक युवक ने बच्ची को अकेला देखकर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। दुष्कर्म का अंजाम देने के बाद पीड़ित बच्ची को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित बच्ची घटना के विषय में घरवालों को बताया तो आरोपी के विषय में कोइलवर थाना को सूचना दी गयी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भी लाया गया है।