ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
दिल्ली से आई थी मायके, पड़ोसी ने घर में घुस किया गंदा काम
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 6:21:59 PM
दिल्ली से आई थी मायके, पड़ोसी ने घर में घुस किया गंदा काम

आरा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


 कोईलवर थाना के पचरूखिया कला गांव में सोमवार की देर रात घर में सोई एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म कर डाला। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने दुराचारी को धर दबोचा। फिर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दुष्कर्म की शिकार विवाहिता की मेडिकल जांच मंगलवार को सदर अस्पताल में करायी गई।
कोईलवर थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सन्नी चौधरी पचरूखिया गांव के चन्द्रसेन चौधरी का पुत्र है। उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता दस दिन पहले दिल्ली से अपने मायके पचरूखिया आई हुई थी। उसके पिता- पति दोनों दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। घटना की रात घर में बुजुर्ग दादी के अलावा छोटे- भाई बहन मौजूद थे। इस बीच, सोमवार की देर रात पड़ोसी युवक छत के सहारे घर में प्रवेश कर गया। फिर कमरे में अकेले सोई विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में विवाहिता ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर कोईलवर पुलिस के हवाले कर दिया।
युवती की शादी तीन साल पहले गड़हनी थाना के सिकटी गांव में हुई थी। उसका पति दिल्ली में ही प्राइवेट जॉब करता है। जिसके साथ वह दिल्ली रहती थी। उसे एक संतान भी है। जिसे लेकर दस रोज पहले अपने मायके आई हुई थी।  इसे लेकर कोईलवर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS