बिहार
ब्रह्मपुत्र मेल में लाखों की डकैती, विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2017 6:08:03 PMभागलपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पश्चिम बंगाल के मालदा में रविवार को अप ब्रह्मपुत्र मेल में भीषण डकैती की वारदात हुई है। चलती ट्रेन में डकैतों ने दो स्लीपर कोच में हथियार के बल पर लाखों की लूटपाट की और आराम से उतरकर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार होकर गुजरने वाली अप ब्रह्मपुत्र मेल में कुछ डकैत घुस गए। जैसे ही ट्रेन मालदा से ख्ुाली, उन्होंने स्लीपर कोच एस 6 व एस 7 में यात्रियों को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर कुछ यात्रियों से मारपीट भी की गई। बिहार की रेल पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। भागलपुर के प्रभारी रेल एसपी ने कहा कि घटना स्थल बंगाल में पड़ता है। भागलपुर रेल थानाध्यक्ष से घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई है।