भागलपुर
निमार्णाधीन घर में बम विस्फोट से दहला गोराडीह, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2019 3:26:03 PMभागलपुर। भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सोनूडीह पंचायत की मुखिया के घर के निकट निमार्णाधीन घर में रात अचानक बम फटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ अपराधी अवैध रूप से बम बना रहे थे तभी विस्फोट हुआ।
सूत्रों ने बताया कि घायलों में मुखिया के दो रिश्तेदार भी शामिल हैं। घायलों की पहचान गोपाल ठाकुर, फंटूश ठाकुर एवं प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है जिन्हें भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।