भागलपुर
जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक को राजद ने सरकार का तुगलकी फरमान बताया
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 12:57:49 PMभागलपुर। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं को जूता और मोजा पहनकर आने पर रोक लगाने जैसे निर्देश का निंदा करते हुए कहा है कि यह नीतीश सरकार की तुगलकी व तानाशाही फरमान है।
इस निर्देश को सरकार वापस ले। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पहले राज्य में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता पर ध्यान दे। शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई का माहौल बिल्कुल समाप्त हो चुका है। सरकार के संरक्षण में शिक्षा माफिया का साम्राज्य फैला हुआ है। रहे हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र के पहले ही लीक हो जाते है। इस तरह का कारनामा शिक्षा माफिया बगैर सरकार के संरक्षण के नहीं करते हैं। नीतीश सरकार पर जनता का भरोसा उठ गया है।