बिहार
दो पक्ष भिड़े, महिला घायल
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 4:15:09 PMप्रतीकात्मक फोटो
भागलपुर, (हि.स.)। बिहार में भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित गोशाला की जमीन पर फसल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में महिला प्रियंका देवी घायल हो गई।
घायल महिला ने थाने में जाकर बेनी यादव गिरोह के उदय मंडल और सिकंदर मंडल सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि हम कुछ महिलाओं के साथ गोशाला बहियार में घास काटने गई थी। तभी आरोपी हथियार के साथ आया और बट से मारकर घायल कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि दोबारा गोशाला की जमीन पर आए तो जान से मर देंगे। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।