बिहार
रुद्राक्ष महाभिषेक के लिए सामूहिक पाठ
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2017 11:37:29 AM भागलपुर, (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में अंग क्षेत्र में पहली बार और देश में दूसरी बार होने वाले सबसे बड़े श्री रुद्राक्ष महाभिषेक कार्यक्रम के सफलता के निमित आज विधान पार्षद डॉ. एन के यादव के नेतृत्व में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पूजन किया गया। उपस्थित धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि हनुमान जी शक्ति के ध्वज वाहक हैं। उनके पूजन से हमें ऊर्जा मिलती है और यज्ञ में सफलता भी मिलती है।
इसलिए 6-10 नवम्बर तक चलने वाले पांच लाख इक्यावन हजार रुद्राक्ष महाभिषेक को सफल बनाने के लिए आज हम सभी एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। वहीं मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को पार्षद संजय सिन्हा, दिनेश सिंह, प्रद्युम्न प्रसाद, संतोष कुमार आदि ने भी संबोधित किया व इस चालीसा पाठ का उद्देश्य समझाया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार सिंह, दिलीप निराला, रोशन सिंह, उमाशंकर, सुबोध सिंह, श्यामल किशोर मिश्र,मृदुल मिश्रा के अलावा अनेक धर्म प्रेमी शामिल थे।