बिहार
झारखंड निर्मित शराब की 288 बोतलों के साथ दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2017 4:47:46 PMभागलपुर, (हि.स.)। बिहार में भागलपुर जिले की कहलगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिमुहान गांव के समीप स्कॅार्पियो से ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए वाहन से शराब की 288 बोतल बरामद की गई। एसडीओ रामानंद कौशल ने बताया कि इस बाबत पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप आने वाली है। इसी कारण त्रिमुहान गांव के समीप एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक स्कार्पियो से छह कार्टून और सात बड़े बैग से 750 एमएल और 350 एमएल के 288 की बोतलें पलिस द्वारा बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने खगड़िया बायसी के अंजनी कुमार और खगड़िया मानसी के चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।