बिहार
ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2017 12:46:51 PMभागलपूर, (हि.स.)। भागलपूर के सुल्तानगंज-भागलपुर मार्ग पर तिलकपुर के समीप बुधवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई और दो घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
घटना के बाद से चालक वाहन छोड़कर फरार है। ट्रैक्टर ईंट लेकर अकबरनगर की ओर से आ रहा था और बाइक पर सवार तीन व्यक्ति सुल्तानगंज की ओर से आ रहे थे, तभी तिलकपुर चौक के समीप ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुल्तानगंज के अठगामा निवासी बाइक चालक कारू कुमार मंडल की मौत हो गई। जबकी बाइक पर सवार अन्य दो व्यक्ति धरमवीर कुमार, सुबोध मंडल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां से धरमवीर कुमार मंडल को मायागंज रेफर कर दिया गया।
घायल सुबोध मंडल ने बताया कि हम लोग घायल धरमवीर की लड़की खगड़िया जिले से देखकर तथा शादी फाइनल करके बाइक से तीनों दियारा कोदरा भीट्ठा जा रहे थे। इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता चंचल मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई दो बहन में दूसरे स्थान पर था। घटना की प्राथमिकि घायल धरमवीर कुमार मंडल द्वारा थाना में दर्ज कराते हुए ट्रैक्टर चालक को नामजद किया गया है।