बिहार
फरक्का बांध की कोई उपयोगिता नहीं : नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 3:44:36 PMभागलपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में आनेवाली बाढ़ के लिए पश्चिम बंगाल में गंगा नदी पर बना फरक्का बांध जिम्मेवार है। इस बांध की कोई उपयोिगता नहीं है। वह पिछले एक दशक से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के पास उठा रहे हैं। लेकिन केंद्र का इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं। अब फरक्का बराज को हटाने के लिए सामाजिक और राजनीतिक अभियान चलाया जाएगा। वे शुक्रवार को अपनी निश्चय यात्रा के क्रम में मॉडल गांव घोषित हरिदासपुर में चेतना रैली में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पटना में 25 फरवरी को पर्यावरणविदों की बैठक होने वाली है। इसमें जलपुरुष व मैग्सेसे अवार्ड विजेता राजेंद्र सिंह आ रहे हैं। इसमें भी वे फरक्का बराज से सूबे को हो रही परेशानी पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री हरिदासपुर में सात निश्चय योजना के तहत बनी पानी टंकी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और गांव में हो रहे विकास का जायजा लिया।