ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रामनगर: सरेंह में मिला एक महिला का मिला शव
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2021 11:54:39 PM
रामनगर: सरेंह में मिला एक महिला का मिला शव

  इस माह में रामनगर में यह तीसरी हत्या की घटना है। 

 
 
बगहा/रामनगर भास्कर दिवाकर। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरा(छवगरिया)गांव की सरेह में एक महिला का शव शनिवार के सुबह मिला है। ग्रामीणों के अनुसार महिला शुक्रवार के दिन अपने पशु के लिए घास काटने सरेंह में गयी हुई थी। देर शाम होने के बाद घर के बच्चों के रोने पर पड़ोसी महिला को खोजने के लिए सरेंह के तरफ गये, परन्तु महिला का कुछ पता नहीं चला। शनिवार के सुबह जब पड़ोसी दोबारा खोजने के लिए सरेंह के तरफ गये, तो महिला का शव गन्ना के खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सरेह में घास काटने गयी महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।मृत महिला छवगरिया गांव निवासी अनोज राम की 35 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी है।महिला के पति केरल कमाने के लिए गया हुआ है। 
 
 
 
 
 
महिला अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। गाय के चारा के लिए खेत के तरफ गई थी, जहां यह घटना घटित हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बैलोरा रामनगर मुख्य सड़क को जामकर घंटों यातायात ठप्पकर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने और शीघ्र कारवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए फिर यातायात सुचारू हुआ।रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।घटना के सन्दर्भ में दो लोगों को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है कि इस माह रामनगर में यह तीसरी हत्या की घटना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS